फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंडीकेट बैंक को लूटने स्ट्रांग रूम तक पहुंचे लुटेरे

विज्ञापन
बदमाशों ने बैंक में घुसने के लिए तोड़ी खिलड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। सिंडीकेट बैंक को लूटने के लिए बदमाश स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए थे। विंडो एसी उखाड़कर बैंक में दाखिल हुए बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे की वायरिंग भी काट डाली। असफल रहने पर फरार हो गए। सुबह को बैंक खुलने पर घटना की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

महानगर में अब बैंक भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। हाइवे थाना क्षेत्र में गोवर्धन रोड स्थित गांव सतोहा में सीताराम के भवन में सिंडीकेट बैंक की शाखा है। रविवार रात्रि को लुटेरों ने बैंक पर धावा बोल दिया और बैंक मैनेजर के कमरे में लगे विंडो एसी को तोड़कर भीतर दाखिल हो गए। बदमाशों ने बैंक में पहुंचते ही सीसीटीवी कैमरे की वायरिंग काट डाली। मैनेजर के केबिन के भी ताले तोड़ डाले थे। इसके बाद उपप्रबंधक के केबिन और स्ट्रांग रूम की दीवार तोड़ने की कोशिश की गई। लेकिन जब कामयाबी नहीं मिली तो बैंक से निकलकर चले गए। सुबह को जब ग्रामीणों ने एसी उखड़ा पड़ा देखा तो बैंक प्रबंधक उज्जवल चक्रवर्ती को सूचना दी। सूचना पर हाइवे पुलिस एसपी सिटी श्रवण कुमार और सिंडीकेट बैंक के एजीएम एवी राव और एलडीएम पीके शर्मा मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने सीसी टीवी फुटेज देखे। बैंक प्रबंधक ने हाइवे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बैंक पर लुटेरों के धावे से हाइवे पुलिस द्वारा बैंकों की सुरक्षा के दावे व गश्त करने के दावों की हवा निकल गई है।

सीसीटीवी में स्ट्रांग रूम तोड़ते दिख रहे बदमाश
सिंडीकेट बैंक सतोहा में दो बदमाश घुसे थे। सीसीटीवी में जो वक्त आ रहा है वह रात को साढ़े बारह बजे का है। इनमें एक बदमाश ने तो हेलमेट लगा रखा है जबकि एक ने नकाब बांध रखा है। फुटेज में बदमाश स्ट्रांग रूम पर सरियों से वार करते देखे जा रहे है।
विज्ञापन

पुलिस ने बैंक में लग रहे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी हैं। फुटेज में दो बदमाश नजर आ रहे हैं। दोनों की उम्र बीस से पच्चीस साल के करीब है। दोनों बदमाशों ने हाथ में दस्ताने भी पहन रखे हैं। रात को 12:30 बजे बैंक में घुसते नजर आ रहे हैं। सीसी फुटेज में लुटेरों के हाथों में नुकीली सरिया और सब्बल साफ दिख रहे हैं। एसपी सिटी व हाइवे पुलिस सीसी टीवी फुटेज हासिल कर अपराधियों की कद काठी से मिलान करा रही है। इंस्पेक्टर हाइवे अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि बदमाशों की कठकाठी का मिलान कराया जा रहा है।

जर्जर इमारत में चल रही है बैंक
सिंडीकेट बैंक सतोहा जर्जर इमारत में संचालित है। बेहतर इंटरनेट सेवा के लिए बैंक की छत पर लगा एक निजी कंपनी का एंटीना गिर जाने से 28 सितंबर को बैंक प्रबंधक के कमरे की छत गिर गई थी। घटना में बैंक प्रबंधक शशि जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गई थी। तब से बैंक प्रबंधक इलाज करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें