फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई बस्ती का बाजार खुला, पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के नई बस्ती में पैसे के लेनदेन को लेकर शुक्रवार शाम बवाल के दौरान मारपीट, पथराव मामले में शिवम राठौर की तहरीर पर पुलिस ने 15 नामजद सहित कुछ अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


थाना दक्षिण क्षेत्र के नई बस्ती के निवासी शिवम राठौर पुत्र महेंद्र सिंह के मोहल्ले के निवासी तालिब पुत्र लल्ला पर एक हजार रुपया बाकी थे। उसने पैसे की मांगे तो वहां पर शाहरुख पुत्र बब्बू पहुंचा और गाली गलौज करते हुए शिवम के साथ मारपीट कर दी। मारपीट करने के दौरान पथराव एवं बोतलें फेंकी गई। नई बस्ती चौराहा निवासी वीरेंद्र गुप्ता हलवाई की दुकान से डालडा से भरी कढ़ाई उलटने के साथ ही दूध का भगौना फेंक दिया था।

इसमें शिवम के साथी अंकित पुत्र राम विलास, लोकेश पुत्र अशोक, शिवम पुत्र अनिल व उर्फ छोटू गोला पुत्र नंद किशोर घायल हो गए। सूचना पर एसएसपी डा. मनोज कुमार, एसपी सिटी राजेश सिंह, सीओ टूंडला धर्मेंद्र यादव, एसएचओ दक्षिण विनोद कुमार, उत्तर लोकेश भाटी, रसूलपुर मुनीष कुमार, लाइनपार तेजबहादुर चंदेल के साथ कई थानों को फोर्स पहुंचा था। एसएसपी डा.मनोज कुमार ने मौके पर बवाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक दक्षिण ने बताया शिवम की तहरीर पर तालिब, फरमान उर्फ बनैटी, शमशुद्दीन उर्फ पप्पू पुत्रगण लल्ला, शाहरुख पुत्र बब्बू, जाकिर पुत्र साबिर व समीर, जीशान, मुन्ना,गुल्ला, सलमान, फहीम, शाहरुख का मामा इंतजार, शानू उर्फ हाशिम, शानू उर्फ जिन्नाद, सुहैल को नामजद कर अन्य साथियों के खिलाफ बलवे की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें