फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने परिवार को बेहोश कर लाखों के जेवर और कैश उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के ठारपूठा में दोस्त ने जहरीला केक खिलाकर एवं चाय पिलाकर अलमारी में रखी चार लाख रुपये नकदी और लाखों के जेवरात पार कर दिए। अलमारी के अंदर का लॉक नहीं टूटने से कुछ सामान बच गया। परिवार की महिलाओं को होश नहीं आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने पड़ताल की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


थाना रामगढ़ के ठारपूठा गली नंबर दो निवासी सचिन शर्मा पुत्र अशोक कुमार शर्मा मेहनत मजदूरी करता है। स्वर्णकार के साथ ही मिलकर सोने-चांदी के जेवरात को गिरवी रखता है। सचिन ने बताया कि शुक्रवार शाम उसका दोस्त थाना उत्तर के कैलाशनगर निवासी विवेक पुत्र प्रमोद कुमार घर आया और अपना जन्मदिन बता कर परिवार के सभी सदस्यों को केक खिलाया और चाय पिला दी।

इसके बाद पूरा परिवार बेहोश हो गया। आरोप है कि विवेक ने साथियों के संग मिलकर अलमारी में रखे जेवररात और कैश पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब मोहल्ले के लोगों ने अलमारी को नाले में पड़ी होने की बात बताई। नाले में बैनामे के कागजात बह रहे थे।
विज्ञापन


सचिन ने देखा तो उसकी मां तारा शर्मा एवं सोनी शर्मा सुुबह तक बेहोश थीं। परिजन दोनो को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। सचिन शर्मा ने अपने दोस्त विवेक के खिलाफ थाना रामगढ़ पुलिस को तहरीर दी है। सचिन की माने तो उसके घर से सोने के दो कॉलर, एक जो़ड़ी झुमकी, एक जोड़ी टॉप्स, चार चूड़ी, छह सोने की अंगूठी और चार लाख के करीब कैश गायब है। थानाध्यक्ष रामगढ़ ने बताया कि सचिन शर्मा की तहरीर पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें