फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद किए अवैध खनन करते वाहन

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
विज्ञापन
कासगंज। खनन के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई तेजी से चल रही है। काली नदी से जुड़े एक क्षेत्र से बालू खनन के लिए तैयार खड़े वाहन एवं जेसीबी मशीन पुलिस प्रशासन की टीम ने बरामद की हैं। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार की रात काली नदी क्षेत्र में खनन की सूचना एसडीएम कासगंज देवेंद्र प्रताप सिंह व शैलेंद्र लाल को मिली। दोनों ही अधिकारी तहसील प्रशासन एवं कोतवाली पुलिस की टीम लेकर मौके पर पहुंच गए।

पुलिस के पहुंचने पर वाहनों के चालक एवं खनन करने वाले लोग भाग गए। टीम ने मौके से जेसीबी एवं तीन ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद कर लीं। सीओ शैलेंद्र लाल ने बताया कि खनन करने वाले आरोपी फरार हो गए। उन्होंने बताया कि यह खनन अवैध तरीके से किया जा रहा था।
विज्ञापन


बांकनेर से ततारपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर काली नदी के टीले से बालू खनन करने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने कहा कि वाहन स्वामियों के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें