फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से उड़े बाइक के परखच्चे, दंपति भागे

विज्ञापन
टूटी बाइक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टूंडला।
विज्ञापन

गुरुवार शाम टूंडला के पूर्वी रेलवे क्रासिंग पर बाइक सवार दंपति ट्रेन सामने आते देख बाइक को बीच ट्रैक पर छोड़ कर दूर जा खड़ा हुआ। ट्रेन के इंजन से टकराक बाइक के परखच्चे उड़ गए और कुछ हिस्सा इंजन में भी फंस गए। गनीमत रही कि इस दौरान पेट्रोल निकलने से आग नहीं लगी।

गुरुवार शाम डाउन लाइन की विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने का सिग्नल मिलने पर मेन गेट को बंद कर दिया। एलई निवासी नितीश कुमार अपनी पत्नी और बच्चे सहित बाइक से ट्रैक पार करने लगा। साइकिल सवार बाइक के सामने आ गया। जिस पर नितीश हड़बड़ा गया क्योंकि सामने से विक्रमशिला एक्सप्रेस अपनी गति से आ रही थी। जिस पर नितीश बाइक को बीच ट्रैक पर छोड़कर दूर भाग गया। इसी बीच बाइक के बीच ट्रेन के पहुंचने पर बाइक इंजन से टकरा गई और काफी दूर तक फंस घिसटती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्वस्त होकर कुछ हिस्सा इंजन में फंस गया। चालक ने ट्रेन को रोकते हुए मुख्य नियंत्रण कक्ष को अवगत कराया। नियंत्रण कक्ष के तत्काल रेलवे पुलिस को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। रेलवे पुलिस ने इंजन में फंसे बाइक के पार्ट्स को निकाला। ट्रेन करीब आधा घंटा तक खड़ी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें