फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों की मान्यता पर लगी रोक हटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन ने स्कूलों की मान्यता पर लगाई गई रोक हटा ली है। हालांकि सरकार अब जिले में कोई भी परिषदीय स्कूल नहीं खुलेगा। वहीं निजी स्कूलों को दी जाने वाली मान्यता मिलती रहेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूर्व में सरकार के जारी किए गए शासनादेश में स्कूलों पर रोक लगा दी गई थी। इससे जिले में कोई भी नया स्कूल नहीं खुल सकता था। वहीं निजी स्कूलों को दी जाने वाली मान्यता को भी बंद कर दिया था। आदेश के बाद निजी स्कूल खोलने के लिए मान्यता नहीं मिल सकती थी। इसको लेकर निजी स्कूल मालिकों ने हंगामा भी किया था। सभी स्कूल मालिकों ने इस संबध में डीएम को ज्ञापन भी सौंपा था।

सभी स्कूल मालिकों ने इस आदेश को वापस लेने की मांग की थी लेकिन अब सरकार की ओर से आए नए आदेश में निजी स्कूल मालिकों को राहत दी है। आदेश में कहा गया है कि अब सरकार ने प्रदेश में खोले जाने वाले परिषदीय स्कूलों पर रोक लगा दी है। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शासनादेश आते ही उसके निर्देशानुसार कार्य करना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें