फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों के बाहर तैनात होगा एंटी रोमियो दस्ता

विज्ञापन
anti romeo squad
विज्ञापन
सोरों (कासगंज)।
विज्ञापन

तीर्थनगरी में नौ जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ मेले के दौरान मंदिरों के बाहर एंटी रोमियो दस्ता तैनात रहेगा और कांवड़ यात्रा मार्ग पर प्रभावी पेट्रोलिंग की व्यवस्था होगी। यह निर्णय शांति कमेटी की बैठक में लिया गया।
कोतवाली परिसर में हुई बैठक में लोगों ने लहरा गंगा घाट से हरि की पैड़ी मार्ग और कासगंज गेट तक कांवड़ियों की सुुरक्षा के लिए पुलिस की प्रभावी पेट्रोलिंग की मांग की। लहरा रोड पर मांस-अंडा की बिक्री कांवड़ मेलेे के दौरान प्रतिबंधित करने, मेले के दौरान आवारा पशुओं के स्वच्छंद विचरण पर रोक लगाने की मांग की गई। स्टेट बैंक तिराहे से सब्जी मंडी, रामसिंहपुरा और मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने, सोमेश्वर मंदिर के पास से डग्गामार वाहन हटाने और हथठेले सुव्यवस्थित ढंग से खड़े करने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज गेट पर वराह स्मारक के घेरे में दुकानें न लगाए जाने, अस्थायी दुकानें लहरा घाट से 100 मीटर दूर लगाने और सोरों से लहरा घाट तक के मार्ग पर जेनरेटर से वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था कराने और पेयजल के लिए वाटर टैंक रखवाने की मांग की गई। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने सावन के सोमवार पर शिवालयों के पास प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। बैठक में जयप्रकाश दुबे प्रधान लिपिक, सुरेश चंद्र त्रिवेदी, योगेश चौधरी, संपूर्णानंद भारद्वाज, मनोज भारद्वाज, संजय दुबे, अजीत चौहान, पंकज पाराशरी, डा. एनपी सिंह हल्दिया, योगेश सोनी, ब्रजेश उपाध्याय, मु. चाहत, आदित्य काकोरिया, यशोधर रावत, कन्हैयालाल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें