फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के ऐलानीनगर आसफाबाद में बेलौन चौढ़ेरे जा रही बस की छत पर सवार युवक के खड़े होते ही बिजली की तारों से टच होे गया। इससे बस में करंट दौड़ गया। गनीमत रही उस दौरान बस में कोई सवार नहीं था। इसमें दो युवक अचेत हो गए। युवकों को जिला अस्पताल लाए गए हैं।
आसफाबाद क्षेत्र ऐलानीननगर से एक बस बेलोन चौढ़ेरे की यात्रा पर जा रही थी। बस को ऐलानीनगर के करीब खड़ा ही किया था। बस में सवार होने के लिए यात्री एकत्रित हो रहे थे। इसी दौरान थाना उत्तर क्षेत्र के पीपलनगर रेहना निवासी सोनू (16) पुत्र रुकमपाल सिंह बस की छत पर चढ़ गया।
बस की छत पर खड़े होने पर ऊपर से निकल रही बिजली के तारों से टच हो गया। युवक के बिजली के तारो से टच होते ही बस में करंट दौड़ गया। सोनू के करंट लगते ही वह बस की छत पर अचेत होकर गिर गया। जबकि छत पर ही चढ़ने की कोशिश में लगे सत्यनगर निवासी रवि पुत्र राम भरोसी भी अचेत हो गया। जानकारी होते ही मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घायलों को उपचार के लिए देर शाम को ट्रामा सेंटर लाए। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।