मैनपुरी। जिले के पांच केंद्रों पर सोमवार को कड़ी निगरानी के बीच बीएड 2019-21 द्वितीय वर्ष पांचवें प्रश्रपत्र की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान पंजीकृत 3215 परीक्षार्थियों में से 3046 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। 169 परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे।
सोमवार को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया। शहर के आरसी महिला डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. शैफाली यादव की देखरेख में परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। यहां परीक्षा के दौरान पंजीकृ़त 1033 परीक्षार्थियों में से 1002 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 31 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. शिखा सक्सेना की देख रेख में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यहां परीक्षा के दौरान बुधवार को पंजीकृत 622 परीक्षार्थियों में से 593 परीक्षार्थी उपस्थित हुए 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डॉ.भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. पुष्पा कश्यप की देख रेख में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यहां परीक्षा के दौरान पंजीकृत 140 परीक्षार्थियों में से 136 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव में प्राचार्य आशारानी वर्मा की देख रेख में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यहां परीक्षा के दौरान पंजीकृत 1135 परीक्षार्थियों में से 1065 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 70 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय बालिका महाविद्यालय कुरावली में प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार की देख रेख में परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। यहां परीक्षा के दौरान पंजीकृत 285 परीक्षार्थियों में से 250 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।