फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 302 कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगा फर्नीचर

Tue, 06 May 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बेसिक स्कूलों में संचालित कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को बैठने के लिए जल्द फर्नीचर की व्यवस्था होगी। जिले के 302 कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर फर्नीचर की व्यवस्था के लिए 75.50 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था न होने से नौनिहालों को परेशानी होती है। राज्य परियोजना निदेशालय ने जिले में परिषदीय स्कूलों से कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची मांगी थी। इसमें 302 स्कूलों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन किया गया। इन केंद्रों पर फर्नीचर की व्यवस्था के लिए 25 हजार रुपये प्रति विद्यालय का प्रस्ताव राज्य परियोजना को भेजा गया।
बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि धनराशि प्राप्त होने के बाद फर्नीचर के लिए कार्यदायी संस्था नामित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें