फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रंजिश के चलते पीटने का आरोप

Tue, 06 May 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी अमन ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि गांव के रहने वाले आरोपी मंगलवार की सुबह गालियां दे रहे थे। जब उन्होंने वजह पूछते हुए गालियां देने से रोका तो उनको पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर आए ग्रामीणों ने उन्हें बचाया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




विवादित जगह पर कूप रखने का आरोप

किशनी। थाना क्षेत्र में समान निवासी तारा देवी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि गांव स्थित उनकी जगह पर गांव के विपक्षी से उनका न्यायालय में वाद चल रहा है। इसके बावजूद आरोपी विवादित जगह पर भूसे का कूप लगा रहे हैं। वहां पर निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है। वह रोकने के लिए गए तो झगड़ा करने पर उतारू हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।



पत्नी की शादी दूसरी जगह कराने का आरोप
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि उनकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। पत्नी की तबीयत अधिकतर खराब रहती है। 6 माह पहले पत्नी अपने मायके चली गई। वह लगातार इलाज के लिए रुपये भी भेजते रहे। अब पता चला है कि ससुरालीजन ने पत्नी को दूसरी जगह शादी करा दी है। पत्नी अपने साथ सारे जेवर आदि ले गई है। उनके दो बच्चे भी पत्नी के ही पास हैं। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें