मैनपुरी। शनिवार को ईशन नदी पुल से टेंपो में बैठ कर आगरा रोड जा रहे युवक की जेब काटकर किसी ने तीस हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत की है।
जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर निवासी कमलकांत शनिवार को मैनपुरी आया था। वह ईशन नदी पुल पर बस से उतरने के बाद टेंपो में बैठकर आगरा रोड की ओर जा रहा था। रास्ते में कचहरी रोड पर पास बैठे दो युवकों ने अचानक टेंपो रुकवाया और उतर कर चले गए। टेंपो जब आगरा रोड पर पहुंचा तो कमल ने उतर कर किराया देना चाहा तब उसे पता चला कि जेब कट चुकी है। जेब में रखे करीब 30 हजार रुपये गायब थे। उसने साथ बैठे संदिग्ध युवकों की काफी देर तक तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लग सका। संवाद