फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 30 प्रतिशत छात्र-छात्राओं का नहीं हो पा रहा स्कूलों में दाखिला

Sun, 14 Jul 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दूसरे स्कूलों में नामांकन की इच्छा रख रहे छात्र-छात्राओं की राह में पर्सनल एजुकेशन नंबर (पेन) बाधा बन गया है। छात्र प्राेफाइल के साथ पेन जनरेट न होने के कारण छात्र-छात्राओं के एडमिशन दूसरे स्कूलों में नहीं हो पा रहे हैं। 30 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पेन नहीं होने के कारण परेशान हैं।
विज्ञापन

शासन द्वारा कक्षा एक से ही छात्र-छात्राओं के लिए पेन जारी किया है। यह नंबर छात्र जिस स्कूल में पढ़ रहा है वहां के प्रधानाचार्य को विद्यालय यू-डाइस के तहत छात्र प्रोफाइल बनाने पर जारी होगा। पेन जनरेट की प्रक्रिया पिछले एक साल से चल रही है। लेकिन अभी भी जिले के 30 प्रतिशत छात्र-छात्राओं का पेन जनरेट नहीं हो पाया है। इसके चलते छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद और बेसिक शिक्षा परिषद ने स्पष्ट आदेश जारी किए हैं कि बिना पेन के किसी भी छात्र को प्रवेश न दिया जाए। इसके बाद दूसरे स्कूलों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के सामने संकट खड़ा गया है। उन्हें पेन नहीं मिल पा रहा है, जिससे कि वे दूसरे स्कूलों में प्रवेश ले सकें।
विज्ञापन


टीसी के साथ ही पेन जारी करने के हैं आदेश
शासन और विभाग आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को टीसी के साथ ही पेन नंबर जारी करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन छात्र-छात्राओं के पेन पहले से जनरेट न होने के कारण टीसी के साथ जारी नहीं हो पा रहे हैं। इससे छात्र-छात्राओं के सामने संकट खड़ा हो गया है।

सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने विद्यालय के यू-डाइस के साथ छात्र और शिक्षक प्रोफाइल अवश्य बना लें। जो छात्र दूसरे स्कूलों में पढ़ना चाहते हैं उन्हें टीसी के साथ पेन भी जारी किया जाए।
विज्ञापन

सतीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें