डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं में सामूहिक नकल की पुष्टि पर 30 कॉलेजों को ब्लैक लिस्टेड किया गया है। इन कालेजों को वर्ष 2013 में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। वहीं 893 में से 810 विद्यार्थियों की परीक्षाएं निरस्त की गई हैं।
इनमें से 13 विद्यार्थियों पर वर्ष 2013 में भी परीक्षाओं में शामिल होने पर रोक लगा दी गई है। पांच विद्यार्थियों की संपूर्ण परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं। 792 विद्यार्थियों के नकल करते पकड़े गए विषय की ही परीक्षाएं निरस्त की गई हैं, जबकि 83 विद्यार्थियों को संदेह का लाभ देते हुए छोड़ दिया गया है। वेबसाइट पर संबंधित परीक्षाएं निरस्त की जानकारी भी दर्ज की गई है।
सामूहिक नकल में पकड़े गये विद्यार्थियों पर फैसला
एक विषय की परीक्षाएं निरस्त 792 विद्यार्थी
संपूर्ण परीक्षाएं निरस्त पांच विद्यार्थी
वर्ष 2013 में परीक्षा देने पर रोक 13 विद्यार्थी
संदेह का लाभ देते छोड़े गये छात्र 83 विद्यार्थी
ब्लैक लिस्टेड कॉलेज
पातुरी देवी कॉलेज, आगरा
एसएस कॉलेज, शमसाबाद
ग्रीन कॉलेज, आगरा
ठाकुर वीरी सिंह कॉलेज, फीरोजाबाद
अमरदीप कॉलेज, फीरोजाबाद
जेएसएस कॉलेज ऑफ एजूकेशन, शिकोहाबाद
दयानंद महाविद्यालय, सिरसागंज
संत जानू बाबा, शिकोहाबाद
देवी सिंह कालेज, मैनपुरी
वंशीधर शारदा देवी, मैनपुरी
राजकीय महाविद्यालय टप्पल, अलीगढ़