बाह। जैतपुर, पिनाहट और बाह के 150 जूनियर हाईस्कूलों में मिड-डे-मील की रसोई पर खाद्यान्न आवंटन का अभाव खत्म हो गया है। स्कूलों में खाद्यान्न की खेप पहुंच गई है।
अमर उजाला में गत दिनों ‘150 स्कूलों की रसोई पर ताला’ शीर्षित खबर का प्रकाशन कर बाह, पिनाहट और जैतपुर क्षेत्रों के स्कूलों की हकीकत से पर्दा उठाया था। खबर के प्रकाशन के बाद अधिकारियोें में हड़कंप मच गया। खाद्यान्न के अभाव में भूखे पेट लौट रहे बच्चों के मामले को प्रशासन और शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। तीनों ब्लाकों में मिड-डे-मील का खद्यान्न गेहूं और चावल विपणन केंद्रों पर पहुंचा दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी बाह ललित मोहन पाल ने सभी प्रधानाध्यापकों को अपने कोटेदारों के यहां से खाद्यान्न प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने नियमित रूप से मिड-डे-मील निर्माण की हिदायत दी है।