फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की नाली में डूबने से 3 साल के बच्चे की मौत, जरा सी अनदेखी में बुझ गया 'घर का चिराग'

Sat, 08 Jun 2019 05:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मृतक सक्षम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र में परिजनों की अनदेखी से परिवार का चिराग बुझ गया। खेत में खेल रहा तीन साल का बेटा पानी से भरे बराह (नाली) में गिर गया। इससे डूबकर उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र के विरतिया गांव निवासी ऋषि सिंह परमार के परिजन शनिवार की सुबह खेत में पानी भरने के लिए गए थे। ऋषि सिंह का तीन वर्षीय बेटा सक्षम भी खेत पर पहुंच गया। परिजन खेत में पानी भरने लगे, वहीं सक्षम इधर उधर खेलने लगा। 

खेलते खेलते बच्चा बराह में गिर पड़ा। इससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। दादा प्रेमपाल सिंह को जब सक्षम खेत पर नजर नहीं आया तो उन्होंने परिजनों के साथ खोजबीन की। इस बीच बच्चे का शव बराह में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बाप हुए बेसुध

इकलौते बेटे का शव देखकर मां बेसुध हो गई। रोते बिलखते परिजनों ने किसी तरह उसे संभाला। हादसे की जानकारी पिता को दी गई। ऋषि सिंह परमार अलीगढ़ डिपो में संविदा परिचालक हैं। हादसे के वक्त वो ड्यूटी पर थे। 

बेटे की तबियत खराब होने की जानकारी देते हुए पिता को घर आने के लिए कहा गया। घर पहुंचा पिता इकलौते बेटे के शव को देखकर बेसुध हो गया। दोपहर बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें