फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विश्वविद्यालय की लापरवाही से 3 हजार छात्र-छात्राएं परेशान

Sun, 11 Aug 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की लापरवाही छात्र-छात्राओं पर भारी पड़ रही है। बड़ी संख्या में परीक्षा देने के बाद भी छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय ने अनुपस्थित दिखा दिया है। अब छात्र-छात्राओं को महाविद्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। प्राचार्यों ने इसकी जानकारी विश्वविद्यालय को भेजी है।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं के परिणाम को लेकर लापरवाही लगातार सामने आ रही हैं। कहीं छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम अधूरा जारी कर दिया है तो कई छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षाओं में शामिल होने के बाद भी अनुपस्थित दिखा दिया है। इसके चलते छात्र-छात्राएं परेशान हैं। छात्र-छात्राओं के साथ ही कॉलेज संचालक भी परेशान हैं। अभिभावक कॉलेज संचालकों के पास शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। प्राचार्यों ने इसकी जानकारी विश्वविद्यालय को भेजी है।

केस नंबर-1
एसएस महाविद्यालय मैनपुरी की छात्रा शालिनी ने बताया कि उसके द्वारा बीएससी तृतीय सेमेस्टर की सभी लिखित और प्रयोगात्मक परीक्षाएं दी गईं लेकिन इसके बाद भी जब परिणाम आया तो उसे प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुपस्थित दिखा दिया।
विज्ञापन


केस नंबर-2
डीवी सिंह महाविद्यालय मैनपुरी के छात्र शुभम ने बताया कि उसने बीएसएसी चौथे सेमेस्टर की सभी परीक्षाएं दीं। प्रयोगात्मक परीक्षाओं में भी शामिल हुआ। फिर भी उसे फिजिक्स में अनुपस्थित दिखा दिया गया। उसने जानकारी महाविद्यालय को दी है।

केस नंबर-3
एएस महाविद्यालय मैनपुरी के छात्र रोहित ने बताया कि उसने बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की सारी परीक्षाएं दीं। प्रयोगात्मक परीक्षाओं में भी शामिल हुआ लेकिन फिर भी उसके प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक चढ़कर नहीं आए। अब उसे महाविद्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

विश्वविद्यालय ने परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि आदि के संबंध में जानकारी मांगी है। सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां के छात्र-छात्राओं की जानकारी दें यदि किसी छात्र के परीक्षा देने के बाद भी अंक नहीं चढ़े हैं तो उसकी साक्ष्य सहित जानकारी विश्वविद्यालय को भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन

डॉ. मनोज कुदेशिया प्राचार्य, श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें