घिरोर। क्षेत्र के गांव नाहिली से करीब एक सैकड़ा कांवड़िये तूफानी डाक कांवड़ के लिए सोरों के लिए रवाना हुए। सोमवार को वे जनपद पहुंचकर क्षेत्र के शिव मंदिरों में गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे। रविवार को कांवड़ियों को शिव भक्तों ने मंगल तिलक लगाकर रवाना किए। इस दौरान प्रधान मनभावन शाक्य, पूर्व प्रधान ज्ञानेंद्र, प्रबल चौहान, ज्ञादीन शाक्य, अरविंद चौहान आदि शामिल रहे। संवाद