फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य पकड़े, 20 बाइक व दो तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से अलग-अलग जनपदों से चोरी की गईं 20 मोटर साइकिल और दो तमंचा सहित 6 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। चोरों को पकड़ने पर एसएसपी ने टीम को इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह के निर्देशन और एसएसआई अंजीश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर भूड़ा नहर पुल के समीप से अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्यों को पकड़ लिया। तलाशी में पुलिस को उनके कब्जे से दो तमंचा और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए वाहन चोर गिरोह के सदस्यों ने अपने नाम अखिलेश निवासी गोशपुरा, संजू यादव निवासी नगला नया थाना शिकोहाबाद और विकास यादव निवासी ठारपूठा थाना रामगढ़ बताया है। पकड़े गए वाहन चोरों की निशान देही पर चोरी की 20 मोटर साइकिलें बरामद की गई हैं। तीन बाइकें भूड़ा नहर पर, 11 बाइकें संजू के मकान के बराबर में खाली प्लाट मोहल्ला शंभूनगर से और 6 बाइकें अखिलेश के मकान के बराबर बने घेर से बरामद की गई हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
चोरी के वाहन बेचकर करते थे अय्याशी
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार चोर नए और महंगे दो पहिया वाहनों की चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहन को 15 से 20 हजार रुपये में बेच देते थे। वाहनों को बेचकर मिली रकम से अय्याशी करते थे। उन्होंने बताया कि तीनों ही चोर शातिर किस्म के अपराधी हैं। दबिश के दौरान इनके गैंग का सरगना अजेंद्र निवासी गोशपुरा हाल निवासी जनपद औरैया फरार हो गया। पुलिस को गिरोह के सरगना की तलाश है। एसएसपी ने बताया कि शीघ्र ही सरगना को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें