आगरा। कम पानी पीने से युवाओं में किडनी रोग और पथरी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास ऐसे मरीज लगातार आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगर कोई तंबाकू, शराब और धूम्रपान भी करता है तो उनमें पथरी और मूत्राशय के कैंसर का खतरा पांच गुना तक है। ऐसे में सोने से पहले ढाई से तीन लीटर पेशाब आ रहा है तो किडनी का खतरा नहीं रहेगा। इससे संक्रमण से भी बचाव होगा।
कम पानी पीने से हानिकारक तत्व नहीं निकल पाते बाहर
- पानी नहीं पीने से पेशाब गाढ़ा हो जाता है। इससे कैल्शियम ऑक्सालेट और यूरिक एसिड मिलकर क्रिस्टल और फिर पथरी (किडनी स्टोन) बनाते हैं। कम पानी पीने से ये घुलते नहीं है और शरीर से बाहर नहीं निकल पाते, जिससे किडनी में ये जमा होकर पथरी बनाते हैं। ऐसे में रात में सोने से पहले आठ बार पेशाब आ रहा है और इसकी मात्रा ढाई से तीन लीटर है तो पथरी से बचाव होगा।
डॉ प्रशांत लवानिया, यूरोलॉजिस्ट एवं विभागाध्यक्ष, सर्जरी विभाग एसएन मेडिकल कॉलेज
इन बातों का रखें ध्यान:
- रोजाना 4 से 5 लीटर पानी पीएं।
- फास्टफूड-जंक फूड खाने से बचें।
- हर घंटे में एक बार पानी जरूर पीएं।
- धूम्रपान, अल्कोहल और तंबाकू से बचें।