मैनपुरी। कोरोना काल में एक बार फिर राशन कार्डधारकों को अतिरिक्त निशुल्क राशन दिया जाएगा। 20 मई से प्रति यूनिट पांच किलो निशुल्क राशन का वितरण शुरू होगा। इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी राशन डीलरों को आदेश जारी कर दिया है। जिले में 3.14 लाख परिवार इससे लाभान्वित होंगे।
राशनकार्ड धारकों को हर माह मिलने वाले राशन का वितरण किया जा चुका है। अब प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत दोबारा उन्हें राशन मिलेगा। जिले के 3.14 लाख परिवारों को निशुल्क राशन दिया जाएगा। 20 मई से शुरू होने वाले वितरण में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय दोनों ही प्रकार के राशन कार्डों पर ये राशन मिलेगा। इसमें प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल के हिसाब से कुल पांच किलो अतिरिक्त खाद्यान्न मिलेगा।
इससे पूर्व अंत्योदय राशन कार्डधारकों को 35 किलो राशन प्रति कार्ड और पात्रगृहस्थी राशन कार्डधारकों को पांच किलो खाद्यान्न प्रति यूनिट के अनुसार वितरित किया जा चुका है। निशुल्क वितरण के लिए सभी राशन डीलरों को आदेशित करने के साथ ही खाद्यान्न का आवंटन भी कर दिया गया है।
फैक्ट फाइल
-2.69 लाख हैं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड
-45579 हैं अंत्योदय राशन कार्ड
-1085007 हैं पात्र गृहस्थी कार्ड के कुल यूनिट
-136422 हैं अंत्योदय कार्ड के कुल यूनिट
----
शासन के आदेश पर 20 मई से निशुल्क राशन का वितरण होगा। इसमें प्रति यूनिट पांच किलो के हिसाब से निशुल्क राशन का वितरण किया जाएगा। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है।
यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी।