मैनपुरी। रविवार को उपभोक्ता फोरम के एक बाबू और कंप्यूृटर ऑपरेटर सहित जिले में 29 नए कोरोना संक्रमित मिले। जिले में कोरोना संक्रमित तेजी के साथ ठीक हो रहे हैं। रविवार को 107 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके साथ ही जिले में कोरोना के एक्टिव केस 435 रह गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के प्रयास और लोगों की जागरूकता के चलते जिले में कोरोना के नए मामलों पर लगाम लगती नजर आ रही है। रविवार को जिले में मात्र 29 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें उपभोक्ता फोरम के एक लिपिक और एक कंप्यूटर ऑपरेटर भी शामिल है। रविवार को मिले संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे कोरोना गाइड लाइन का पालन करें।
------
205 स्थानों पर शिविर लगा 6713 को लगाई वैक्सीन
रविवार को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले के 205 स्थानों पर कोविड-19 की रोकथाम के लिए शिविर लगाए गए। शिविरों में 6713 लोगों का टीकाकरण किया गया। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह सभी एसीएमओ के साथ भ्रमण पर रहे।