फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 28 मिले नए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार को जिले के 25 स्थानों पर कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई। जांच के दौरान 28 नए कोरोना संक्रमित मिले। सभी को सीएमओ डॉ. पीपी सिंह के निर्देश पर होम आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 298 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिले के 25 स्थनों पर कराई गई जांच में 28 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने कहा कि जिले के लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। घर से बाहर निकलें तो मास्क अवश्य लगाएं। बार-बार हाथ धोएं। जरा भी लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर जांच कराएं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 298 पहुंच गई है।
202 स्थानों पर शिविर लगा 8012 लोगों को किया गया टीकाकरण
शुक्रवार को सीएमओ डॉ. पीपी सिंह के निर्देश पर जिले के 202 स्थानों पर शिविर लगाकर टीकाकरण कराया गया। इस दौरान 8012 लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाए गए। 55 स्कूलों में भी शिविर लगाकर 15 साल से अधिक उम्र के छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें