फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से टूटे 273 विद्युत पोल, दो सौ गांवों की आपूर्ति हुई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार सुबह आई आंधी ने विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह ध्वस्त कर दिया। पूरे जिले में 273 विद्युत पोल टूटने से दो गांवों की आपूर्ति बंद हो गई। बारिश बंद होने के बाद से ही विद्युत निगम की टीमें काम में जुट गईं। शाम तक 15 गांवों को छोड़कर अन्य गांवों की आपूर्ति चालू करा दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को आंधी आने से विद्युत विभाग को नुकसान तो हुआ पर कम था। केवल आधा दर्जन पोल टूटने की ही सूचना विभिन्न उपकेंद्रों से मिली। शुक्रवार को सुबह आई आंधी इतनी तेज थी कि जिले भर की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई। बारिश और आंधी के रुकने के बाद विद्युत निगम के कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग की। पेट्रोलिंग में पता चला कि जिले में कुल 273 विद्युत पोल टूट गए हैं, जिससे विभाग को लगभग 13 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इससे लगभग दो सौ गांवों की आपूर्ति बंद है। सूचना एकत्रित होने के बाद अधिशासी अभियंताओं के नेतृत्व में टीमों को विद्युत आपूर्ति शुरू करने के लिए लगाया गया। दिन भर कड़ी मेहनत के बाद शाम तक किशनी के शमशेरगंज उपकेंद्र के 15 गांवों को छोड़कर अन्य में आपूर्ति शुरू करा दी गई। उपकेंद्र क्षेत्र की लाइनों और विद्युत पोल को अधिक नुकसान होने के चलते यहां रात तक आपूर्ति चालू नहीं कराई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें