फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ग्रिड का काम बना मुसीबत: सड़कों पर छोड़ी मिट्टी, दलदल में फिसले वाहन; अस्पताल पहुंचना भी हुआ मुश्किल

Sat, 04 Jul 2026 11:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 दिल्ली गेट से हरीपर्वत के बीच कीचड़ और दलदल से निकलना मुश्किल, मरीज हुए परेशान, टेढ़ी बगिया समेत चार जगह बरती जा रही लापरवाही, नगर आयुक्त की चेतावनी हुई बेअसर।
विज्ञापन
सीएम ग्रिड के तहत बनाई जा रही सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में 273 करोड़ रुपये की सीएम ग्रिड सड़क परियोजना की पहली बारिश में ही पोल खुल गई। हरीपर्वत से दिल्ली गेट तक सड़क कीचड़ और दलदल में बदलने से मरीजों, स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। नगर आयुक्त की चेतावनी के बावजूद निर्माण एजेंसी पर लापरवाही के आरोप लगे हैं और सुधार नहीं होने पर जुर्माने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त और नगर आयुक्त की नाराजगी के बाद भी सीएम ग्रिड की सड़कों के निर्माण में धांधली और लापरवाही बरकरार है। शुक्रवार दोपहर में बारिश हुई तो हरीपर्वत से लेकर दिल्ली गेट के बीच कीचड़ और दलदल के कारण लोगों का अस्पताल, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक, पेट्रोल पंप और अपने घरों तक जाना मुश्किल हो गया। आधा किलो मीटर लंबे रास्ते पर खुदाई में निकली मिट्टी बारिश के बाद सड़क में दलदल में बदल गई। इससे वाहन चालक फिसलकर गिर पड़े।

शहर में 11.73 किमी. लंबी पांच सड़कों का निर्माण सीएम ग्रिड के तहत किया जा रहा है। इन पर 273 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। हरीपर्वत से दिल्ली गेट के बीच सीएम ग्रिड के काम में एक ओर की सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण कर ठेकेदार को चेतावनी और नोटिस जारी किए थे, लेकिन यह भी बेअसर रहे। बारिश के बाद सड़क पर छोड़ी गई मिट्टी ने दिल्ली गेट के निवासियों और यहां के अस्पताल, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक, क्लीनिक संचालकों के साथ मरीजों की मुसीबत बढ़ा दी। कीचड़ के कारण फिसलन हो गई, जिसमें पेट्रोल पंप पर आए वाहन फंस गए। दो पहिया वाहनचालक दलदल में से जैसे-तैसे अपने वाहन निकाल सके।
विज्ञापन


भारी जुर्माना लगाएं
पार्षद शरद चौहान ने बताया कि लाखों लोग सीएम ग्रिड के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही के कारण परेशान हो रहे हैं। नगर आयुक्त से मांग है कि भारी जुर्माना लगाएं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर्यावरण क्षतिपूर्ति वसूले और नगर निगम काम करने वाली फर्म को ब्लैक लिस्ट करे।


दी गई थी चेतावनी
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि मैंने निरीक्षण करके चेतावनी भी दी थी। बारिश के कारण कीचड़, दलदल से दिक्कतें हो रही हैं। मशीनरी लगाकर सुधार कराएं, अन्यथा जुर्माना लगाएंगे। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। 
विज्ञापन


बारिश से यहां के हालात हुए खराब

- हरीपर्वत से रवि हॉस्पिटल और दिल्ली गेट से राजामंडी
- टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार एनएच 19 सर्विस लेन तक

- बसई मंडी से इंद्रापुरम चौराहा तक
- इंद्रापुरम से अमर होटल तिराहे तक

- सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट चौराहे तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें