फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मानसून की पहली बारिश में ही हाईवे की खुली पोल, जगह-जगह जलभराव; NHAI को नगर निगम का नोटिस

Sat, 04 Jul 2026 11:40 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में मानसून की पहली बारिश में ही नेशनल हाईवे के कई हिस्सों में जलभराव और जाम की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर निगम ने 16 जलभराव वाले स्थान चिह्नित कर नालों की सफाई नहीं कराने पर एनएचएआई को नोटिस जारी किया है।
 
विज्ञापन
हाईवे पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की लापरवाही से पहली बारिश में ही हाईवे पर जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे शुक्रवार को जाम के हालात बने रहे। अरतौनी और रूनकता में दो साल पहले कारें पानी में डूब गई थीं। तब से नाले साफ नहीं हुए। हाईवे पर नालों के चोक होने के कारण सर्विस लेन पर पानी भरा रहा। नगर निगम ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर को 16 स्थान चिह्नित कर नालों की सफाई कर जलभराव के समाधान के लिए नोटिस भी दिया है।
विज्ञापन


http://

मानसून की पहली बारिश से ही रामबाग, वाटरवर्क्स, सिकंदरा, सब्जी मंडी समेत कई जगहों पर जलभराव हो गया। लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। नगर निगम ने सिकंदरा से रामबाग तक सर्वे कर जलभराव के 16 स्थान चिह्नित कर एनएचएआई को भेजे थे। एनएचएआई ने मई और जून में नालों की सफाई ही नहीं कराई, जबकि रूनकता और अरतौनी के बीच पानी भरने से हाईवे पर कारें डूब चुकी हैं।
विज्ञापन



सिकंदरा से वाटरवर्क्स तक एनएचएआई मथुरा और वाटरवर्क्स से आगे एनएचएआई आगरा की टीम को कार्य करना है। एनएचएआई मथुरा के घटना प्रबंधक दीपक खटाना ने बताया कि अभी नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। एनएचएआई आगरा के प्रबंध निदेशक संदीप यादव का कहना है कि जलभराव वाले स्थानों पर नालों की सफाई के लिए टीम को निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन


नगर निगम ने इन स्थानों की भेजी है सूची
सब्जी मंडी से सिकंदरा चौराहा, सिकंदरा से गुरु का ताल, गुरु का ताल से लेमन ट्री होटल, आईएसबीटी होते हुए खंदारी फ्लाईओवर, खंदारी चौराहा से भगवान टॉकीज, श्री टॉकीज से गांधी नगर, गांधी नगर से वाटर वर्क्स, लेमन ट्री होटल से भगवान टॉकीज, कौशलपुर से अब्बू लाला रोड, सुल्तानगंज पुलिया से वाटर वर्क्स, हाथरस रोड, ईंट मंडी, टेढ़ी बगिया, ओपी कोल्ड स्टोरेज, रामबाग, शाहदरा अंडरपास तथा बजरंग पेट्रोल पंप से रामबाग चौराहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें