फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीकरी में 266 अवैध निर्माण, 124 प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी।
विज्ञापन

संरक्षित स्मारक फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में 266 अवैध निर्माण कर लिए गए हैं, जबकि प्राथमिकी केवल 124 के खिलाफ ही हुई हैं। विजयपुर सीकरी संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने थाना पुलिस को व्यावसायिक गतिविधियां बंद कराने और अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। थाना पुलिस ने जांच में स्मारक क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होने का दावा किया है।
विज्ञापन

अजय प्रताप सिंह ने 27 दिसंबर को थाना पुलिस को दरगाह परिसर में चल रही अवैध व्यावसायिक गतिविधियों एवं स्मारक क्षेत्र के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध निर्माण के साथ अनूप तालाब के निकट एक संरचना के संबंध में शिकायती पत्र सौंपा था। थाना पुलिस ने बताया है कि आरटीआई के तहत पुरातत्व विभाग ने जानकारी दी है कि स्मारक क्षेत्र के 100 मीटर प्रतिबंधित क्षेत्र में अब तक 266 अवैध निर्माण हुए हैं, जिनमें से 124 पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ये सभी मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।स्मारक क्षेत्र में कोई भी दुकान नहीं लग रही हैं। तालाब के निकट कोई संरचना नहीं मिलने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें