आगरा। न्यू आगरा के खंदारी, देवनगर में चोर घर के बाहर खड़ी बच्चे की साइकिल चोरी करके भाग निकला। पीड़ित ने थाना न्यू आगरा में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित आशीष सक्सेना ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे आर्यमान ने साइकिल घर के बाहर खड़ी कर दी थी। 29 दिसंबर की शाम 5 बजे एक व्यक्ति आया और साइकिल लेकर भाग निकला। चोरी की घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। इंस्पेक्टर न्यू आगरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोर की तलाश की जा रही है। संवाद