उत्तर प्रदेश के आगरा में डीएपी किल्लत से किसानों को राहत मिलने के आसार हैं। सहकारी समितियों से वितरण के लिए मंगलवार को 2520 मीट्रिक टन डीएपी आगरा पहुंच गई। 693 टन एनपीके खाद भी मिली है। जिसका वितरण बुधवार से होगा। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने यमुना ब्रिज रेलवे माल गोदाम पहुंच कर रैक की अनलोडिंग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
जिले में 3.50 लाख से अधिक किसान हैं। गेंहू,आलू व सरसों की बुवाई शुरू हो गई है। डीएपी नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। शिकायत पर डीएम शासन स्तर पर डीएपी, एनपीके मंगाने के लिए पैरवी की। मंगलवार को 2520 टन डीएपी व 693 टन एनपीके की नई रैक आगरा को मिल गई।
जिले में अब तक करीब सात हजार टन से अधिक खाद वितरित हो चुकी है। निरीक्षण के बाद डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने निर्देश दिए हैं कि जिन समितियों की मांग लंबित है, उन पर पहले डीएपी भेजी जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा डीएपी की बिक्री खतौनी, आधार कार्ड व मोबाइल नंबर के आधार पर की जाए। फसल की जरूरत के हिसाब से डीएपी तय मूल्य पर ही उपलब्ध कराई जाए। चेताया कि डीएपी वितरण में किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी से कहा कि जो किसान एनपीके और नैनो यूरिया से पैदावार बढ़ा रहे हैं। उनसे अन्य किसानों को भी जागरूक कराया जाए।