राजस्थान-मध्यप्रदेश में कफ सिरप पीने से बच्चाें की मौत के बाद विशेष जांच अभियान चलाया। इसमें 13 मेडिकल स्टोरों से 25 कंपनियों के कफ सिरप के नमूने जांच के लिए लैब भेजे हैं।
औषधि विभाग ने 10 दिन चले अभियान में 13 मेडिकल स्टोरों से 25 कंपनियों के कफ सिरप के नमूने लिए हैं। इनकी लैब में जांच कराई जा रही है। इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेज दी है।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि राजस्थान-मध्यप्रदेश में कफ सिरप पीने से बच्चाें की मौत के बाद विशेष जांच अभियान चलाया। इसमें 13 मेडिकल स्टोरों से 25 कंपनियों के कफ सिरप के नमूने जांच के लिए लैब भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट भी बनाई है जिसमें मेडिकल स्टोर का नाम, पता, लाइसेंस नंबर, कफ सिरप की कंपनी का नाम, बैच नंबर, एक्सपायर्ड तिथि समेत अन्य जानकारी की दर्ज की हैं।
ये रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अभी कफ सिरप की चरणबद्ध जांच की जाएगी। नमूनों की जांच में रिपोर्ट फेल मिलने पर कंपनी और विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।