फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कंगना रणौत के खिलाफ वाद में आज होगी सुनवाई, पिछली तारीख पर इस वजह से नहीं हो सकी थी बहस

Thu, 16 Oct 2025 11:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ दायर वाद के रिवीजन में बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट में फिर से बहस हो सकती है। पिछली तारीख पर विपक्षी के अधिवक्ता के हाजिर न होने की वजह से बहस नहीं हो सकी थी।
 
विज्ञापन
सांसद कंगना रणौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की मंडी क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ दायर वाद के रिवीजन में बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट में फिर से बहस हो सकती है। पिछली तारीख पर विपक्षी के अधिवक्ता के हाजिर न होने की वजह से बहस नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 24 को कंगना रणौत के खिलाफ अदालत में राष्ट्रद्रोह का आरोप लगाकर वाद दायर किया था। आरोप लगाया था कि सांसद कंगना रणौत ने 26 अगस्त 2024 को दिए बयान में किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिससे उनकी और लाखों किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। अधीनस्थ न्यायालय ने खारिज कर दिया था। वादी ने आदेश के खिलाफ सत्र न्यायालय में रिवीजन प्रस्तुत किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें