फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड फर्जीवाडाः फर्जी प्रमाणपत्र वाले शिक्षकों की संशोधित सूची जारी, अब 249 हुई संख्या

Fri, 08 May 2020 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसआईटी (विशेष जांच दल) की सूची में शामिल डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएड सत्र 2004-05 के फर्जी-टेंपर्ड प्रमाणपत्र वाले जिले के 249 परिषदीय शिक्षकों की संशोधित सूची बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी कर दी है। इनका वेतन रोकने के लिए चार मई को जारी की गई फर्जी प्रमाणपत्र वाले शिक्षकों की सूची में दो शिक्षकों के नाम बार थे। 
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव ने संशोधित सूची बिचपुरी और फतेहाबाद के खंड शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध करा दी है, उनके के अनुरूप वेतन रोके जाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा गया है कि वेतन रोकने के लिए जारी फर्जी प्रमाणपत्र वाले 195 शिक्षकों की पहली सूची में टाइपिंग की गलती हो गई थी।

दोबारा जारी सूची में क्रमांक 64 नंबर पर बिचपुरी ब्लाक के स्कूल की शिक्षिका रीना कुमारी व क्रमांक 194 पर फतेहाबाद ब्लाक के शिक्षक रतन कुमार का नाम है। हाईकोर्ट के आदेश पर इनका तत्काल वेतन रोके जाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार मई को जो सूची जारी की गई थी, उसमें क्रमांक संख्या 74 और 194 पर एक ही शिक्षक का नाम लिखा हुआ था। वहीं, क्रम संख्या 63 और 64 शिक्षकों के नाम एक हैं पर इनके पिता का नाम और रोलनंबर अलग-अलग लिखा हुआ था।

जबकि सूची में दोनों शिक्षकों के स्कूल का नाम और आधार संख्या एक ही थी। इस तरह से कुल संख्या 247 ही हो रही थी, संशोधन के बाद संख्या 249 हो गई है।  बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव का कहना है सूची में संशोधित करा दिया गया है। वेतन रोकने के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को सूची भेज दी गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें