पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजनों की ओर से नामजद पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया जाने लगा। सभी लोग एकत्र होकर एसपी कार्यालय जा पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद बताया कि नामजद ने मृतक को घर पर बुलाया था। करंट लगाकर हत्या कर दी। एसपी कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।
ये भी पढ़ें- महिला चिकित्सक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, सुसाइड नोट के आधार पर दर्ज होगा मुकदमा
मामला करंट लगने से मौत का है। जांच के दौरान ग्रामीण सुधीर सिंह की ओर से बताया गया कि मृतक चोरी के इरादे से आया था। सभी तथ्यों पर गंभीरता से जांच की जा रही है। किसी भी निर्दोष को सजा नहीं होने दी जाएगी। यदि कोई दोषी है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।
-ओमहरि वाजपेयी, प्रभारी निरीक्षक।