फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ADA: सीमा का विस्तार...एडीए नहीं यमुना एक्सप्रेस-वे के दायरे में शामिल होंगे ये 24 गांव, भेजा जाएगा प्रस्ताव

Tue, 20 Aug 2024 08:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

एडीए सीमा विस्तार के बाद 24 गांव दायरे से बाहर हो जाएंगे। ये गांव यमुना एक्सप्रेस-वे की सीमा में शामिल होंगे। इसे डिनोटिफाई करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
ADA - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा विकास प्राधिकरण में सीमा विस्तार होगा। जहां एक तरफ 84 नए गांव जोड़े जाएंगे, तो दूसरी तरफ 24 गांव एडीए की सीमा से बाहर होंगे। बाहर होने वाले गांव एडीए की जगह यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की सीमा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


एडीए की सीमा में फिलहाल 168 गांव हैं। छह गांव आंशिक रूप से बाहर हैं। उन्हें एडीए मानचित्र व महायोजना 2031 में जगह नहीं मिली। इनके अलावा 84 नए गांव जोड़े एडीए में शामिल होंगे। जिसके बाद एडीए की सीमा में कुल 246 गांव आएंगे। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण एत्मादपुर क्षेत्र में 24 गांव को शामिल करना चाहता है। यह गांव एक्सप्रेस-वे किनारे स्थित होने के कारण यीडा के लिए उपयोगी है। यहां यीडा औद्योगिक विकास व अन्य योजनाएं शुरू कर सकता है।

जिन गांव को एडीए से बाहर किया जाएगा उनमें घिंगरौली मुस्तकिल, अहतमाली, मदनपुर मुस्तकिल व एहतमाली के अलावा बिहारीपुर, बहरामपुर, सराय दायरूपा शामिल हैं। इनके अलावा नया बांस, हाजीपुर खेड़ा, नेकपुर, गुढ़ा, गिजौली मुस्तकिल व अहतमाली, मलूपुर, धौरऊ, कुबेरपुर, छलेसर, चौगान, बलरामपुर, सोरई आदि 24 गांव को डिनोटिफाई करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने एडीए उपाध्या को सीमा विस्तार में शामिल और बाहर होने वाले गांव से पड़ने वाले प्रभाव की अध्ययन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें