फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमूने फेल होने पर बेच रहे थे रिफाइंड, 2370 लीटर जब्त किया

विज्ञापन
आगरा ऑयल मिल में सोयाबीन रिफाइंड के गत्ते सील करती एफएसडीए की टीम। - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने बृहस्पतिवार को आगरा ऑयल मिल, हाथरस रोड में 2,370 लीटर सोयाबीन रिफाइंड सील किया। खरीद-बिक्री पर रोक लगे होने के बाद भी कारोबार जारी था। यहां से टीम ने सोयाबीन रिफाइंड का एक नमूना भी लिया।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि चार माह पहले फर्म के सोयाबीन रिफाइंड के नमूने हानिकारक आए थे। इसके बाद रिफाइंड की खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। एफएसडीए को सूचना मिली कि रोक के बाद भी फर्म में कारोबार जारी है। इसके बाद टीम ने छापा मारा। एक नमूना लेकर बाकी स्टॉक को सील कर दिया। अशोक कुमार के खिलाफ एफआईआर कराई जा रही है। नोटिस देकर स्पष्टीकरण भी मांगा जा रहा है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम आशीष मौर्य, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश पाराशर, सुरेंद्र गौड़, पारुल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें