फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 22 चालक, परिचालकों की आंखों में मिली दिक्क्त

विज्ञापन
आईएसबीटी पर लगा ​शिविर
विज्ञापन
आगरा। आईएसबीटी पर लगाए गए स्वास्थ्य कैंप में जांच के दाैरान 22 चालक और परिचालकों की आंखों में दिक्कत मिली। डाॅक्टरों की टीम ने सभी की जांच के बाद उन्हें चश्मे का नंबर देकर दवाएं लिखीं।
विज्ञापन


प्रदेश राज्य एड्स सोसाइटी के दिशा-निर्देश पर सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के आईएसबीटी डिपो में चालक और परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की 10 सदस्यीय मेडिकल टीम ने डिपो के सभी चालक और परिचालकों की जांच की। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुकेश गुप्ता ने बताया कि शिविर में कुल 85 व्यक्तियों का टीवी एक्स-रे किया गया, जबकि 7 लोगों के बलगम की जांच कराई गई। इसके अलावा 22 लोगों का नेत्र परीक्षण, 50 का ब्लड शुगर टेस्ट तथा 43 लोगों की रक्त जांच की गई। शिविर के दौरान सभी कर्मचारियों को एचआईवी/एड्स से बचाव के संबंध में जानकारी भी दी गई। इस दाैरान जिला अस्पताल की एचआईवी की प्रभारी रेनूबाला के नेतृत्व में गीतों के माध्यम से टीम ने लोगों को रोगों के प्रति जागरूक किया। टीम में डॉ. आशीष मित्तल, राजेश यादव, नवीन गौतम, रेनू बाला, लोकेंद्र चतुर्वेदी, सखी वर्मा, प्रियंका वर्मा, नरेंद्र प्रताप, कुमारी लुबना सिद्दीकी तथा मोहताज प्रधान, बिजेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें