फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश के बाद भी बच्चों के उतरवाए जूते, ठंड में नंगे पैर दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बोर्ड के आदेश के बाद भी शहर स्थित श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं के जूते उतरवाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों की मनमानी परीक्षार्थियों पर भारी पड़ रही है। बोर्ड के आदेश को धता बता रहे यह लोग छात्र-छात्राओं को नंगे पैर परीक्षा देने को मजबूर कर रहे हैं। मनमानी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कालेज प्रशासन ने लिखित आदेश जारी परीक्षार्थियों को स्लीपर पहनकर आने के निर्देश दिए हैं। छात्र-छात्राओं को मैदान में खड़ाकर जूते-मोजे उतरवाने के भी आरोप हैं। परीक्षार्थियों की शिकायत पर विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक कुशल खितौलिया ने इसे मनमानी बताकर विरोध जताया। साथ ही मामले की शिकायत सिटी कोआर्डिनेटर डॉ राम मोहन से की है। कुशल ने बताया कि डॉ मोहन ने ऐसे किसी भी विभागीय आदेश से इनकार किया।
परीक्षा कक्षों में नहीं लगीं घड़ीं
मनमानी में और भी परीक्षा केंद्र भी पीछे नहीं है। बोर्ड के आदेश के बाद भी कक्षों में दीवार घड़ी न लगने की शिकायत है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों को घड़ी बांधकर न आने के निर्देश के साथ हर परीक्षा कक्ष में दीवार घड़ी लगाने के आदेश दिए थे। लेकिन सरस्वती विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र पर दीवार घडिय़ां नहीं लगी हैं। ऐसे में उन्हें समय जानने में परेशानी होती है। फिजिक्स पेपर में परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें