फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सैनिकों को याद कर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। सेना की स्ट्राइक वन कोर ने सेवानिवृत्त सशस्त्र सैनिक दिवस मनाया। सैनिकों ने देश की रक्षा में शहीद हुए सैनिकों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्ट्राइक वन कोर ने सोमवार को शहीद स्मारक पर मनाए गए सेवानिवृत्त सशस्त्र सैनिक दिवस पर शहीदों की याद में स्ट्राइक वन कोर के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल यू सुरेश कुमार ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन


इस दौरान देश की आन, बान और शान की खातिर जान गंवाने वाले सैनिकों को याद किया और उनको श्रद्धांजलि दी और पुष्प अर्पित किए। इस दौरान वहां पहुंचे पूर्व सैनिकों ने सन 1962, 1971, कारगिल की लड़ाई में हुए घटनाक्रम को याद किया।

पूर्व सैनिकों ने सेवारत सैनिकों संग युद्ध की बातें साझा की। इस दौरान मेेजर जनरल यू सुरेश कुमार ने जवानों व पूर्व सैनिकों को राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान, त्याग की भूमिका पर प्रकाश डाला और देश रक्षा के प्रति कृतज्ञता का बोध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें