फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों से युवतियों की शादी कराने वाले प्रत्यक्षदर्शी भी रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। युवतियों के साथ शादी करके उन्हें धोखा देने वाले सिपाहियों के मामले में प्रत्यक्षदर्शियों पर भी कार्रवाई होना लगभग तय होता नजर आ रहा है। शादी के समय मध्यस्थता और मौजूद होने वाले पुलिस कर्मी भी अपने को बचाने की जुगत लगा रहे है। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पीड़िताओं के बयान दर्ज कराने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश और रामपुर की रहने वाली युवतियों के साथ शादी रचा कर उन्हें पत्नी के रूप में रखने के बाद धोखा देने वाले सिपाहियों के मामले में नया मोड़ आ रहा है। युवतियों ने सिपाहियों के साथ हुई शादी के समय अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी बताई गई है। पीड़िताओं का कहना है कि आरोपित सिपाही और उनकी शादी में तीन सिपाही शामिल थे। जिनकी मध्यस्थता में सिपाहियों ने उनके साथ शादी रचाई थी। ऐसे में मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मध्यस्थ सिपाहियों के खिलाफ भी कार्रवाई होना लगभय तय दिख रहा है।

रिपोर्ट दर्ज होते हुए दोषी पुलिस कर्मी अपने आप को बचाने के लिए इधर उधर प्रयास कर रहे है। बता दे कि मध्य प्रदेश में रहने वाली युवती ने सिपाही राजीव कुमार और रामपुर निवासी लड़की ने शिवम मेहरा पर शादी कर शोषण के बाद छोडने का आरोप लगाया था। जिस पर मामले की रिपोर्ट अधिकारियों ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। वही कोतवाली नगर के एसएसआई एवं मामले के विवेचक एनडी तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पीड़ित युवतियों के बयान दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें