फिरोजाबाद। गुरु सिंह सभा द्वारा स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे में गुरु गोविंद सिंह का शहीद दिवस मनाया गया। शुक्रवार देर रात तक ज्ञानी जत्थे द्वारा शबद कीर्तन का आयोजन किया गया।
आगरा से आए ज्ञानी महेंद्रपाल सिंह ने गुरु गोविंद सिंह और उनके पुत्रों के जीवन के बारे में गुरुवाणी का पाठ किया। गुरु गोविंद सिंह के छोटे पुत्र बाबा फतेह सिंह और बाबा जोराबर सिंह के बारे में ज्ञानी द्वारा विस्तार से जानकारी दी।
गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे के प्रधान हरवंश सिंह मेहरोत्रा ने बताया कि इस्लाम कबूल न करने पर पंजाब के फतेहगढ़ में मुगलशासक औरंगजेब के सूबेदार ने गुरुगोविंद के दोनों पुत्रों को नींव में चिनवा दिया था। दोनों पुत्र शहीद हो गए थे।
दोनों बड़े पुत्र बाबा अजीत सिंह और बाबा जुझारू सिंह मुगलों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। इसके उपलक्ष्य में दिसंबर माह में शहीदी दिवस का आयोजन किया जाता है। गुरुवाणी कीर्तन का आयोजन किया गया। लंगर भी किया गया। इसमें समाज के लोगों ने सेवाएं प्रदान की।
इस दौरान राजेंद्र सिंह मेहरोत्रा, त्रिलोचन सिंह सलूजा, कुलजीत सिंह बग्गा, कुलदीप सिंह मेहरोत्रा, इंद्रजीत सिंह हूडा, अमरजीत सिंह, परमजीत सिंह, अर्षदीप सिंह सलूजा आदि उपस्थित रहे।