फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा रेलवे जंक्शन पर शान से लहराया 100 फुट ऊंचा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। देश की आन, बान और शान की पहचान तिरंगा झंडा अब जनपद में 100 फुट ऊंचाई पर लहराएगा। रेलवे जंक्शन पर लगाए गए 100 फुट ऊंचे तिरंगे झंडे को सैनिक शहीद हेमराज की पत्नी धर्मवती व शहीद के बेटे प्रिंस ने पूजा-अर्चना के बाद फहराया। इस दौरान डीआरएम समेत रेलवे के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


रेलवे की तरफ से जनपद में ए-1 श्रेणी के रेलवे जंक्शन पर 100 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया जा रहा है। मथुरा जंक्शन पर 10 लाख रुपये की लागत से लगाए गए 100 फुट ऊंचे तिरंगे को शहीद सैनिक हेमराज की पत्नी धर्मवती व बेटे प्रिंस ने फहराया। पूजन भी किया।

धर्मवती ने कहा कि भारत के जवान दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। शहीदों की शहादत को नहीं भूलना चाहिए। इस दौरान लोगों ने जब शहीदों के लिए जोशीले नारे लगाए तो शहीद की पत्नी धर्मवती की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


इस दौरान डीआरएम रंजन यादव, एडीआरएम डीके सिंह, स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह, स्टेशन मास्टर केएल मीणा, इंजीनियर संजय अग्रवाल, जनक सिंह, रिजर्वेशन प्रभारी अनिल शर्मा, आरपीएफ, जीआरपी सहित अन्य रेल अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें