फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर कार ने रौंदा, एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। एक्सप्रेसवे पर मांट के गांव जाबरा (माइल स्टोन-98) के पास लघुशंका के लिए कार रोकी थी। कार से उतरते वक्त पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। मौके पर कार चला रहे पिता की मौत हो गई, जबकि कार सवार पत्नी समेत चार लोग घायल हो गए। कार आगरा से नोएडा जा रही थी। सूचना पर पहुंची टोल पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


फरीदाबाद के गांव सेहतपुर निवासी प्रेम सिंह (48) पुत्र रघुवीर सिंह पत्नी सुमन, बेटा राहुल, सचिन और बेटी नेहा के साथ आगरा से लौट रहे थे। कार सवार एक्सप्रेेसवे के मांट के गांव जाबरा (माइल स्टोन-98) के पास लघुशंका के लिए रुके। कार से उतरते वक्त पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। मौके पर प्रेम सिंह की मौत हो गई।

सूचना पर टोल चौकी पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी पहुंच गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों कारों को क्रेन से हटवाया गया। साले मनीष ने थाना मांट में मुकदमा दर्ज कराया है। टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने बताया कि प्रेम सिंह लघुशंका के लिए कार को रोककर उतरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें