फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं के पौधे खा रहा है गुंजिया कीट

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
चौमुंहा (मथुरा)। ब्लाक के गांव अकबरपुर में किसानों की गेहूं की फसल में लगे रोग की जांच को शनिवार को उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान मथुरा द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि विशेषज्ञों की टीम खेेतों पर पहुंची।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों के साथ खेतों में जाकर कीट की पहचान की। कृृषि वैैैज्ञानिक डॉ वाईके शर्मा ने बताया कि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में गुंजिया रोग लगा है। ज्ञात रहे अकबरपुर में खेतों में लगे रोग की समस्या को सबसे पहले ‘अमर उजाला’ ने उठाया था। इसी का असर है कि कृषि विशेषज्ञों की टीम खेतों पर पहुंच रही है। किसानों ने दो दिन पूर्व डीएम से टीम भेजने की मांग की थी।

कीट की रोकथाम के लिए वैज्ञानिक वाईके शर्मा ने बताया कि कारटेप हाइड्राक्लोराइड 20-25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर के हिसाब से छिड़काव करें। टीम ने शनिवार को गांव अकबरपुर में सहदेव दरोगा के खेतों में पहुंच कर गेहूं की फसल में लग रहे रोग की जांच की। किसान सहदेव दरोगा, महीपाल, देशराज, रणजीत सिंह, किशन सिंह, नत्थी सिंह, बिर्जो, अतर सिंह आदि की गेहूं की फसल में कीड़ा लग गया है, जिससे गेहूं के पौधे सूख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें