फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवनवन कालोनी में ध्वस्तीकरण, दो भवनों पर लगाई सील

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण का अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान शनिवार को भी जारी रहा। प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को दो भवनों पर सील लगाते हुए एटीवी प्रोजेक्ट के निकट पवन वन कालोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से जारी विकास प्राधिकरण के अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान में शनिवार को तीन स्थानों पर कार्रवाई की गई है। एटीवी प्रोजेक्ट के पीछे अवैध रूप से रामेश्वर दयाल और सोना अग्रवाल द्वारा तैयार कराई गई पवन वन कालोनी में जेसीबी मशीन से तोड़फोड़ की गई।

यह कालोनी अवैध रूप से चार बीघा जमीन में तैयार हो रही है। यहां बाउंड्रीवाल गिराई गई। इसके अलावा हाईवे स्थित बिहारी लाल के 500 वर्गगज तथा ब्रजलता के 200 वर्गगज प्लॉट पर हो रहे निर्माण पर सील लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें