फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में खुद को गोली मारते दिखा मनीष

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे प्लाजा की पार्किंग में युवक ने खुद को गोली मारी थी। सीसीटीवी कैमरे में यह कैद हुआ है। फिलहाल पुलिस को तहरीर का इंतजार है, लेकिन बुधवार की शाम तक कृष्णानगर पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम हाईवे प्लाजा की पार्किंग में अंतापाड़ा निवासी मनीष सक्सेना (23) पुत्र खेमचंद सक्सेना ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर सुइसाइड कर लिया था। कनपटी पर लगी गोली पार निकल गई थी। शुरुआत में जरूर कृष्णानगर पुलिस ने सुइसाइड का मामला बताया था।

बावजूद इसके कृष्णानगर पुलिस ने हाईवे प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो युवक और युवती से बातचीत करते हुए मनीष ने पिस्टल से खुद कनपटी पर गोली मारी थी। कृष्णानगर पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था।
विज्ञापन


मृतक के भाई सोनू तो युवक और युवती पर आरोप लगा रहा था। चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार मिश्रा ने बताया सीसीटीवी में सुइसाइड करते हुए मनीष दिख रहा है। युवक के सुइसाइड के मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें