कुसमरा। दयाल महेश सेवा समिति द्वारा नगर महाकवि देव इंटर कॉलेज में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने प्रथम गेंद खेलकर मैच का शुभारंभ किया।
उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। पहले दिन भोगांव व मैनपुरी की टीम के बीच मैच खेला गया। भोगांव की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
भोगांव टीम की ओर से खिलाड़ी माखन ने 40 रन बनाए, लेकिन मैनपुरी की टीम के खिलाड़ियों की तेज गेंदबाजी के चलते अन्य खिलाड़ी देर तक नहीं टिक सके।
पूरी टीम 69 रन पर आउट हो गई। जवाब में उतरी मैनपुरी की टीम के खिलाड़ियों ने पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। टीम के खिलाड़ी शिब्बू ने 24, अन्नू यादव ने 16 व राघव ने 10 रन का योगदान दिया।
मैनपुरी टीम के खिलाड़ी शिब्बू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान आलोक अग्निहोत्री, वीरेश यादव, रंजीत कुमार, शिवम यादव ,सुधीर शाक्य, अंशुल यादव, मोनू यादव ,सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे ।