एटा। केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए स्कूली बच्चे भी आगे आ रहे हैं। सेंट पाल्स स्कूल के प्रबंध तंत्र एवं छात्र-छात्राओं द्वारा एकत्रित किए गए एक लाख 25 हजार का चेक बुधवार को जिलाधिकारी को सौंपा।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विद्यार्थी परिषद, व्यापार मंडल की आर्थिक सहायता के बाद स्कूली बच्चे भी केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए जुट गए हैं। सेंट पाल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधतंत्र-स्टाफ एवं बच्चों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी है। बुधवार को बच्चों के साथ पहुंचे प्रबंधक डॉ. राजीव दास, अमित कुलश्रेष्ठ ने जिलाधिकारी आईपी पांडेय को सवा लाख का ड्रॉफ्ट सौंपा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एमसी शर्मा भी मौजूद थे। अन्य विद्यालय के बच्चे भी आर्थिक सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। जिलाधिकारी ने विद्यालय के प्रयास को मानवता की सेवा बताया।