फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन जब्त करने पर सफाई पर्यवेक्षक को पीटा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : SELF
विज्ञापन
मथुरा। पॉलिथीन अभियान के दौरान जुर्माना करना सफाई पर्यवेक्षक को मंहगा पड़ा। दुकानदार और स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई कर डाली। सफाई पर्यवेक्षक ने पीटने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


वार्ड 51 के सफाई पर्यवेक्षक योगेश कुमार अपने ही वार्ड के नगला चंद्रभान में पॉलिथीन जब्त करने की कार्रवाई कर रहे थे। दुकानदार महेंद्र सिंह से पॉलिथीन जब्त की और एक हजार रुपये की रसीद काटी। इस पर दुकानदार एक हजार के स्थान पर दो सौ रुपये दे रहा था।

योगेश ने भुगतान नगर निगम पहुंचकर करने को कहा। यह सुनकर महेंद्र सिंह गुस्सा गया और उसने भाई तथा स्थानीय लोगों को बुला लिया और योगेश की पिटाई कर डाली। साथ ही रसीद बुक आदि भी फाड़ डाली। योगेश ने आरोपियों के खिलाफ हाईवे थाने में एफआईआर दर्ज कराई तथा नगरायुक्त समीर वर्मा और महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु को जानकारी दी। हाईवे थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि आरोपी महेंद्र की गिरफ्तारी कर ली गई है।
विज्ञापन


सड़क पर गंदगी करने पर जुर्माना

महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु और नगरायुक्त द्वारा वार्ड 18 भरतपुरगेट तथा वार्ड 62 श्री कृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा भैंस बांधकर गंदगी की गई थी। उसे एक दिन पहले चेतावनी भी दी गई थी। सड़क पर गंदगी करने पर नगरायुक्त ने दो हजार रुपये का जुर्माना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें