पटियाली। क्षेत्र के अलग अलग गांव में दो महिलाएं फांसी पर झूल गई। जिससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए।
कुलदीप पुत्र चोव सिंह का विवाह लगभग आठ माह पूर्व थाना सहावर के ग्राम इतवार पुर निवासी प्रभुदयाल की पुत्री शिवानी के साथ हुआ था। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। वह दिल्ली जाने वाला था उसकी पत्नी ने भी उसके साथ जाने की इच्छा जाहिर की। पति ने उसे कुछ समय बाद साथ ले जाने को कह दिया। जिससे वह नारज हो गई। और दोनों में कुछ कहा सुनी हो गई। कुलदीप अपने पिता के साथ छप्पर बनाने के लिए गंावं में ही चला गया। शिवानी ने अपनी सास को जामुन लाने के वहाने से घर से बाहर भेज दिया। उसने कमरे में फांसी लगाकर जान देदी। जब उसकी सास जामुन लेकर घर मे घुसी तो उसे फांसी पर लटके देखकरदंग रह गई। उनकी चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुँच गए। मामले की सूचना पर उसके मायके पक्ष क लोग व पुलिस पहुंच गई।
इसलॉती पत्नी मुकेश निवासी गनेशपुर भाटान का विवाह 13 साल पहले हुआ था। उसके दो बेटे व एक बेटी है। पति से शुक्रवार को रात के समय किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। जब देर रात पति की आंख खुली तो उसने अपनी पत्नी को फांसी पर लटके देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचा दिया। इसके बाद काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर उसके मायके पक्ष के लोग व पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया, लेकिन बाद में दोनों पक्षों मे ंसमझौता हो गया।