फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या के मामले में तीन भाइयों के खिलाफ अभियोग दर्ज

विज्ञापन
murder
विज्ञापन
फिरोजाबाद/फरिहा। थाना फरिहा के नगला रंजीत में किसान छत्रपाल की पीट-पीटकर हत्या करने मामले में मृतक के दत्तक पुत्र की तहरीर पर तीन भतीजों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को कई स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन


नगला रंजीत में पशुओं के खेत में जाने को लेकर हुए विवाद में छत्रपाल (55) की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने हत्या के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही परिजनों को सौंप दिया था। इस मामले में छत्रपाल सिंह के दत्तक पुत्र भानु प्रताप सिंह की तहरीर पर थाना पुलिस ने नगला रंजीत के अखिलेश केशव और रामगोपाल के खिलाफ पीट-पीटकर हत्या किए जाने का अभियोग दर्ज कर लिया है।

सीओ जसराना प्रेमप्रकाश यादव ने कहा कि नगला रंजीत में किसान की हत्या के मामले में मृतक के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रहीं है।
विज्ञापन


मोहल्ला करबला निवासी युवती ने एसएसपी एवं थाना पुलिस को दिए शपथ पत्र में कहा कि उसके साथ विक्रम, गोविंदा और विकास ने छेड़छाड़ नहीं की। मेरे ही परिवार के कुछ लोग उन्हें झूठा फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें